Ticker

6/recent/ticker-posts

बढ़ रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा,जनता का बीजेपी सरकार से मोहभंग हो चुका है: धरमबीर भड़ाना

फरीदाबाद,21जनवरी,2022: फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज अनगंपुर गांव के रहने वाले सागर अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष धरमबीर भड़ाना के नेतृत्व में पार्टी का दामन थामा। सागर अग्रवाल ने कहा की जिलाध्यक्ष धरमबीर भड़ाना एवं राज्यसभा सांसद एवं सह प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता ने जो कार्य पार्टी के लिए और खौरी के लोगो को बचाने के लिए किये इसको देख कर उनके अदंर उत्साह जागा और उन्होने पार्टी मे शामिल होने का निश्चय किया। केजरीवाल के कुशल नेतृत्व एवं पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। इसी के साथ भड़ाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता के हित में काम कर रही है। हरियाणा प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से दुखी है। हरियाणा के लोग भी दिल्ली की तर्ज पर बिजली, पानी सडक़ जैसी सुविधाएं चाहते हैं। आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा उच्च शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। प्रदेश में आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है लोगों का मोह अब बीजेपी एवं कांग्रेस से भंग हो चुका है, और आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प के रूप में उभरकर आ रही है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में पार्टी को मिली जीत के बाद कार्यकर्ताओं में भी नया जोश एवं उत्साह देखने को मिल रहा है। आप पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास और भरोसा लगातार बढ़ रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आना तय है। देश एवं प्रदेश की जनता का बीजेपी सरकार से मोहभंग हो चुका है। फरीदाबाद में होने वाले निगम चुनावों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से लड़ेगी और जीत का परचम लहराएगी। भाजपा धोखे की राजनीति करती है, चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी के सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भाजपा का मेयर बना दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष मनीष भाटिया, जिला संगठन मंत्री विनोद भाटी एवं भीम यादव ने कहा कि पार्टी में शामिल प्रत्येक कार्यकर्ता का पूरा ध्यान रखा जायेगा। राज्यसभा सांसद एवं सह प्रभारी डॉ सुशील गुप्ता के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी मजबूत होती जा रही है और आज प्रत्येक वार्ड से प्रत्याशियों की लाइन लगी हुई है। इस अवसर पर सुरेंदर यादव (बडख़ल उपाध्यक्ष), लक्ष्मी शंकर यादव, राम कुमार यादव एवं अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments