Ticker

6/recent/ticker-posts

मिशन जागृति के आत्मनिर्भर कौशल विकास सिलाई केंद्र पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की शुरुआत

 

फ़रीदाबाद,17जनवरी,2022: मिशन जागृति के बल्लब्गढ़ स्थित आत्म निर्भर कौशल विकास केंद्रपर सिलाई के दूसरे बैच के पूरा होने पर रोटरी क्लब ट्यूलिप से प्रेसिडेंट निधि अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में और उनके साथ विशिष्ट अतिथि पूजा गुप्ता  उपस्थित रही और प्रथम आई मीरा अग्रवाल को निधि अग्रवाल ने सिलाई मशीन प्रदान करी।                                                                                 इस अवसर पर निधि अग्रवाल ने कहा की :- किस्मत का तो पता नहीं  पर मेहनत से सबमिलता है ...इन पंक्तियों कोचरितार्थ किया है आत्मनिर्भर कौशल विकास सिलाई केंद्र की महिलाओं ने....रोटरी ट्यूलिप सेनिधि अग्रवाल और पूजा गुप्ता ने कहा कि मिशनजागृति संस्था बहुत बहुत शानदार काम कर रही है उनके  आत्मनिर्भर केंद्र मे भी  कार्य बहुत अच्छा होरहा है यहाँ पर सिलाई के साथ साथ आर्ट और क्राफ्ट आर योग भी सिखाया जाता है उन्होने महिलाओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिएशुभकामनाएं दीं साथ ही सभी को और बेहतर करने के लिए मोटिवेट भी किया।महिला जिलाअध्यक्ष और आत्मनिर्भर कौशल विकास केंद्र की संचालिका सुनीता रानी ने बताया कि अक्तूबर 2020 से शुरू हुए आत्मनिर्भर कौशल विकास सिलाई केंद्र का दूसराबैच दिसम्बर में खत्म हो गया है अतः उन सभी का सिलाई का पेपर 13 जनवरी 2022 को लिया गया जिसमें मीरा अग्रवाल प्रथम स्थान पर रहीं। 16 जनवरी 2022 को आत्मनिर्भर कौशल विकास केंद्र पर महिलाओं को अवार्ड औरसर्टिफिकेट देने का प्रोग्राम किया गया जिसमें महिलाओं ने अपने द्वारा बनाये गयेपरिधान पहन कर रैम्प वॉक किया जिसमें (ड्रैस, और  कान्फिडेंस) केआधार पर संगीता प्रथम, मीरा अग्रवालद्वितीय और मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। पेपर में प्रथम रहीं मीरा अग्रवाल कोरोटरी ट्यूलिप की तरफ से सिलाई मशीन भेंट की गई और बाकी प्रतिभागियों को गिफ्ट दिएगए। रैम्प वॉक में प्रथम, द्वितीय और तृतीयरहीं महिलाओं को मिशन जागृति द्वारा क्राउन और गिफ्ट दिए गए।जिला महिला उप प्रधान लता सिंघला ने बताया कि मिशन जागृति संस्था की महिला जिला अध्यक्ष औरआत्मनिर्भर कौशल विकास केंद्र की संचालिका सुनीता रानी के नेतृत्व में बल्लभगढ़तिरखा कॉलोनी में एक  सिलाई सेंटर अक्तूबर 2020 से चलाया जा रहा है जहां पर अब  तक 125  महिलाओं और बेटियों को सिलाई सिखाईजा चुकी है जिनमें से ज्यादातर महिलाएँ अपने घर बैठे ही कपड़े सिलाई करके आजीविकाकमा रहीं हैं। सभी महिलाओं के जज़्बे को सलाम करते हुए केंद्र की संचालिका सुनीतारानी ने बताया कि मुझे बड़ी खुशी होती है कि जिस उद्देश्य से मैंने ये आत्मनिर्भरकेंद्र शुरू किया उसमें मेरी कोशिश अब धीरे धीरे रंग लाने लगी है।आत्मनिर्भरकेंद्र पर सिलाई सीखने वाली तीन महिलाओं को सिंगर कंपनी द्वारा चलाए जा रहे सिलाईसेंटर पर सिलाई टीचर के लिए अनुबंधित किया गया। वो दिन दूर नहीं जब ये  सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बन कर खुद अपना और अपनेपरिवार का गौरव बढ़ाएंगी तिरखा कॉलोनी कीआर डब्ल्यू ए की टीम से प्रधान बालकिशन बाली जी, दयाचन्द जी, संदीप चाहर जी,सतीश अधाना जी और बाकी अन्य गणमान्य व्यक्तियोंकी उपस्थिति ने प्रोग्राम में चार चांद लगा दिए अंत में मिशनजागृति परिवार के मुखिया प्रवेश मलिक ने कहा कि सभी सम्मानित साथियों विशेषकर महिलाओं की उपस्थिति सराहनीयरहीं। आपसी सहयोग, और प्रेम कीभावना से ओत प्रोत सभी का उत्साह देखते ही बनता है। सभी श्रेणियों में अग्रणी मिशनजागृति परिवार के सभी सम्मानित साथियों को सफल कार्यक्रम के लिए बहुत-बहुत बधाई और साधुवाद।

Post a Comment

0 Comments