Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल में शामिल फरीदाबाद नगर निगम के कर्मचारियों ने गेट पर जड़ दिया ताला

फरीदाबाद 28 मार्च, 2022: राष्ट्रीय व्यापी दो दिवसीय हड़ताल में शामिल फरीदाबाद नगर निगम के गुस्साए कर्मचारियों ने गेट पर जड़ दिया ताला नगर निगम के बल्लभगढ़, ओल्ड व एनआईटी मुख्यालय पूर्णतः बंद रहे। जिसके कारण काम काज पूरी तरह से ठप्प रहा। बिजली कर्मचारी रविवार रात 11 बजे से ही हड़ताल पर चले गए थे। जिसके कारण बिजली शिकायतों व बिजली के बिलों संबंधी शिकायतों का निवारण नहीं हो पाया। हरियाणा टूरिज्म के कर्मचारियों ने हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एचएसवीपी के कर्मचारियों ने भी हड़ताल करके मेन गेट पर धरना दिया। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी, एमपीएचडब्ल्यू व मिनिस्टीरियल स्टाफ भी हड़ताल पर रहे और बीके अस्पताल में धरना दिया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, बीएंडआर, पशुपालन, सिंचाई, विकास एवं पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग,वन, शिक्षा विभाग आदि के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। आंगनबाड़ी, आशा व मिड वर्कर ने भी हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बीके चौक पर आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी विभागों एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और परिसंपत्तियों को बेचना राष्ट्रहित नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि एक देश में एक चुनाव और एक देश एक चुनाव की वकालत करने वाले जबाव दे कि एक देश एक दो प्रकार की पेंशन और एक देश में तीन चार तरह की नौकरी क्यों है । उन्होंने कौशल रोजगार निगम भंग कर ठेका प्रथा समाप्त कर ठेका कर्मियों को सीधे विभागों के रोल पर करने, समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। उन्होंने पुरानी पेंशन को अच्छी स्कीम बताने वाले सबसे पहले अपने ऊपर लागू करें। मुख्यमंत्री व मंत्री पुरानी पेंशन व्यवस्था में पेंशन ले रहे हैं, लेकिन कर्मियों को पेंशन से वंचित कर दिया गया है।जिसको लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर शामिल होने आक्रोश को प्रकट किया है।

Post a Comment

0 Comments