फरीदाबाद(नंदनी भारद्वाज), 11अप्रैल.2022 : कई पूर्व विधायक तथा कई दलो के नेता भी कर रहे हैं हरियाणा में आम आदमी पार्टी की और अपना रुख, लेकिन इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा तय की गई एक विधायक एक पेंशन की सीमा से रुके कई विधायकों के कदम ।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सत्ता में विजय प्रप्त करने के बाद कई विधायकों व कई दलो के नेताओं ने अपना रुख आम आदमी पार्टी की और कर लिया | लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री की तय की गई सीमाओं के कारण कई विधायक बहुत उलझन तथा दुविधा में पड़ गए हैं |
दरअसल आम आदमी पार्टी एक विधायक एक पेंशन पॉलिसी ने हरियाणा के कई पूर्व विधायकों की परेशनियां बढ़ा दी हैं | ख़ासकर वो विधायक जो अपने दलो में महत्व ना मिलने के कारण आम आदमी पार्टी की और आने की कोशिश कर रहे थे |
0 Comments