वोडाफोन आइडिया यूज़र्स के लिये एक बहुत बड़ी ख़बर सामने आ रही है। दरअसल अंग्रेजी अखबार इकोनोमिक टाइम्स के अनुसार वोडाफोन आइडिया कंपनी पर करोड़ों रुपयों का कर्ज़ आ चुका है। जिसके चलते कंपनी को बहुत बड़ा घाटा हो रहा है।
इतनी बड़ी रकम इस कंपनी के लिए चुका पाना नामुमकिन सा हो चुका है। वोडाफोन आइडिया कंपनी पर केवल एक कंपनी का कर्ज़ नही बल्की कई अन्य कंपनीयों के भी कर्ज़ हैं।
तो आज हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे की वोडाफोन आइडिया कंपनी पर किन-किन कंपनीयों के कर्जे हैं और क्या वास्तव में वोडाफोन आइडिया कंपनी का सफर यहीं तक था।
वोडाफोन आइडिया कंपनी के देश में लगभग 25 करोड़ से ज़्यादा यूज़र्स हैं और लगभग 13 हज़ार 500 से ज़्यादा एम्पलायस हैं, जिन पर नौकरी छूटने का खतरा मंडरा रहा हैैं।
दरअसल वोडाफोन आइडिया कंपनी ने इंडस टाँवर्स से करीब 7000 करोड़ का कर्ज़ लिया था, जो की यह कंपनी चुका नही पा रही हैं। इसके चलते इंडस टाँवर्स कंपनी ने सोमवार को मीटींग भी रखी थी जिसमें वोडाफोन आइडिया कंपनी को यह कर्ज चुकाने के लिये नवंबर महीने तक का मुहुलत दिया गया है और यह जानकारी वोडाफोन आडिया कम्पनी को चिट्ठी के माध्यम से भेजी गई ।
अब यदि यह कर्ज़ चुकाया नहीं गया तो इंडस टॉवर्स द्वारा वोडाफोन आइडिया कंपनी के सभी नेटवर्कस् को बंद कर दिया जायेगा। इस कंपनी पर इंडस टॉवर्स का ही नही बल्कि अमेरिकी टावर जिसे ATC के नाम से जाना जाता है।
इनका भी लगभग 2000 करोड़ रुपयों का कर्ज है। जिसके कारण वोडाफोन आइडिया कंपनी भारी कर्ज़ के नीचे दब चुकी है। इसके अलावा जानकारी मिली है कि वोडाफोन आडिया कंपनी के द्वारा इक्विटी से 20 हजार करोड़ रुपए इकट्ठा करने की तैयारी की जा रही है।
परंतु अभी तक बात आगे नहीं बढ़ी। अब जैसा कि आप सभी को पता है कि वोडाफोन आइडिया कंपनी भारत में काफी पुरानी कंपनी है और करोड़ों लोग इसे पसंद भी करते हैं तो अब यदि यह कंपनी बंद हो जाएगी तो करोड़ों लोगों को इसका झटका लगेगा।
0 Comments