Ticker

6/recent/ticker-posts

फरीदाबाद नगर निगम के कर्मचारी बारिश के बावजूद हड़ताल पर डटे रहे निकाला जुलूस

फरीदाबाद मई, 2022: नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर आज नगर निगम के सफाई व सीवर कर्मियों सहित माली,बेलदार, इलेक्ट्रिशियन,आउटसोर्सिंग पे लगे क्लर्क एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मी सैनिटेशन स्टॉप ड्राइवर फायरमैन एवं फायर ड्राइवर चौकीदारों सहित 4000 से अधिक निगम कर्मचारी रहे हड़ताल पर सफाई, सीवर, बागवानी मेंटेनेंस आदि कार्य पूर्ण रूप से ठप रहा वही  कार्यालयों का काम भी पूर्ण रूप से प्रभावित रहा प शहर में जोरदार वर्षा तेज हवाएं एवं ओलावृष्टि से जहां चारों को जलभराव की स्थिति थी वही नालों में छुपी गंदगी सड़कों पर बाहर आ गई निगम के कर्मचारियों ने बर्षात के बावजूद हड़ताल पर डटे रहे वही शहर में प्रदर्शन भी किया निगम के कर्मचारी कल भी हड़ताल पर रहेंगे हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की 60 साल से सबक लें सरकार ने जल्द मांगों का समाधान नहीं किया तो अनिश्चित कालीन हड़ताल होगी प्रदेश का मुखौटा कहीं जाने वाले शहरों में गंदगी के लगेंगे अंबार। आज की पेन डाउन टूल डाउन हड़ताल की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला कार्यकारी प्रधान रघुवीर चौटाला ने की तथा मंच का संचालन नानक चंद ख्यालिया ने किया हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन करने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के विभिन्न विभागों के कर्मचारी सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान सुभाष लांबा संघ के जिला प्रधान अशोक जिला सचिव बलबीर सिंह राज बेल देशवाल फरीदाबाद ब्लॉक के प्रधान करतार सिंह के नेतृत्व में  नारेबाजी करते हुए हड़ताली कर्मचारियों के बीच पहुंचे और हड़ताल के साथ एकजुटता प्रकट की तथा सरकार की वादाखिलाफी की घोर निन्दा की। हड़ताली कर्मचारियों को विशेष रुप से नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम रतन, कोषाध्यक्ष अनिल चंडालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया, सीवर मैन यूनियन के प्रधान अनूप चिंडालिया, बेलदार यूनियन के प्रधान शहाबुद्दीन, इलेक्ट्रिशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा, आउटसोर्सिंग तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के प्रधान रणजीत शुक्ला, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी सिंह, ड्राइवर यूनियन के प्रधान परस राम आधाना, वेद भड़ाना, सैनिटेशन यूनियन के प्रधान शिवकुमार ने सम्बोधित किया।

 सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान सुभाष लांबा व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने दावा किया कि सरकार की एस्मा लगाने की धमकियों के बाद भी कर्मचारियों की हड़ताल सफल रही है,जो कल भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक सरकार व विभाग की ओर से मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो 24 मई को दोपहर बाद होने वाली राज्य कमेटी की मीटिंग में हड़ताल एवं आंदोलन की समीक्षा करते हुए हड़ताल के संदर्भ में आगामी निर्णय लिया जाएगा। बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी निर्णय लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के सफाई कर्मचारियों ने कोरोना महामारी में अपनी जान पर खेल कर प्रदेश की जनता की जान की सुरक्षा की थी। तत्कालीन निकाय मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में 25 अप्रैल व 17 अगस्त,2020 को बैठक कर कोविड-19 से कर्मचारी की मौत होने पर मृतक के आश्रितों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि व आश्रित को नौकरी देने, 4 हजार रुपये जोखिम भत्ता देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने नए पद सृजित कर एवं रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने, सहित दर्जनों मांगों पर सहमति जताई, लेकिन आज तक मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किये और वर्षों से पार्ट 1, पार्ट 2, विभाग के रोल पर लगे कर्मचारियों को पक्का करने की बजाय हरियाणा कौशल रोजगार निगम में जबरन शामिल कर हमेशा के लिए पक्का होने से वंचित कर दिया। वहीं भविष्य में बेरोजगार युवाओं को भी पक्की नौकरी मिलने के सपने को चकनाचूर कर दिया है। सरकार के इस रवैये से नाराज ये कर्मचारी सोमवार से 2 दिन की पेन डाउन टूल डाउन हड़ताल पर चले गए हैं। श्री शास्त्री ने कहा कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर रहते हुए आगजनी की घटना होने पर आम आदमी  की जान व माल की रक्षा के लिए हड़ताल पर रहते हुए भी आग बुझाने को तैयार हैं और इसी प्रकार जनहित में जल आपूर्ति विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर रहते हुए भी जल आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाएंगे ताकि जनता को किसी प्रकार की गर्मी के मौसम में परेशानी ना उठानी पड़े। उन्होंने जनता से भी आंदोलन में सहयोग करने की अपील की है । हड़ताली कर्मचारियों की मांग है कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए तथा वर्कआउटसोर्स डोर टू डोर एवं ऑपरेशन एंड मेंटिनेस तथा अन्य विभिन्न प्रकार के ठेकों में लगे कर्मचारियों को विभाग के रोल पर करने तथा समान काम समान वेतन देने पुरानी पेंशन बहाल करने फायर विभाग को निकाय विभाग में शामिल करने छटनी ग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापिस लेने सभी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को बिना लाभ-हानि के 100-100 वर्ग गज के प्लाट देने या आवासीय कॉलोनियों का निर्माण करने तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 35400 का वेतन देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पंजाब के समान पेंशन का लाभ देने, अनुग्रह पूर्वक रोजगार योजना में लगाई गई सभी शर्तों को हटाने तथा कच्चे कर्मचारियों की मृत्यु के बाद मृतक के आश्रित को नौकरी देने एवं अन्य 19 सूत्रीय मांग पत्र मैं वर्णित मांगों को सरकार पूरा करें। आज की हड़ताल को अन्य के अलावा कर्मी नेता  कृष्ण चिंडालिया, प्रेमपाल, शक्ति सिंह, श्रीपाल मोरिया, सुदेश,  दर्शन सिंह सोया, महिला नेता सत्तो, सुरेश, कमलेश, ललिता, माया, राजबाला, शकुंतला आदि ने  संबोधित किया।

Post a Comment

0 Comments