Ticker

6/recent/ticker-posts

फरीदाबाद के इस स्कूल में क्षेत्र की सबसे शिक्षित महिला ने फहराया तिरंगा, छात्रों को दिया ये संदेश

आज दिनांक 15 अगस्त 2022 को  राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 55 के प्रांगण में हर घर तिरंगा की मुहिम में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह मनाया गया ।  सर्वप्रथम क्षेत्र की सबसे पढ़ी लिखी बेटी डॉ अदिति वत्स ने ध्वजारोहण कर के तिरंगे को सम्मान दिया। 

आजादी के इस पावन पर्व पर क्षेत्र के कुछ माननीय अतिथि गण  व शिक्षक गण भी उपस्थित रहे। इनमें मुख्यतः रोटरी क्लब फरीदाबाद व आरडब्लूए सेक्टर 55 के सदस्य उपस्थित रहे।  छात्रों ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति से भरपूर व लोक गीतों पर नृत्य किया।

 ए मेरे वतन के लोगों,ए वतन - ए वतन आदि गीतों ने मन मोह लिया। कक्षा एक से कक्षा पांचवी के छोटे बच्चों का कार्यक्रम अति सराहनीय रहा। पूरे स्कूल को तिरंगे झंडों और गुब्बारों से सजाया गया था ।सारा वातावरण देशभक्ति के गीतों से गूंज रहा था। कार्यक्रम के बाद तालियों की गूंज ने प्रतिभागियों का मनोबल और उत्साह को बढ़ाया।

 इसी वक्त कार्यक्रम चल ही रहा था कि विद्यालय को एक खुशखबरी मिली के हमारे विद्यालय ने सेक्टर-12 स्थित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

इससे विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई कार्यक्रम के अंत में अतिथि गण और प्राचार्य सतेन्द्र सोरौत  ने बच्चों के कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की। उसके बाद छात्रों को बताया कि राष्ट्रीय ध्वज किसी भी राष्ट्र के गौरव का प्रतीक चिह्न होता है। 

यह देश के इतिहास, संस्कृति, सोच और सम्मान को इंगित करता है। इसलिए हमारा हर घर तिरंगा अभियान भारत के स्वतंत्रता के 75 वर्षों को चिन्हित करता है । 

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 22 जुलाई 2022 (राष्ट्रीय ध्वज दिवस) पर हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की थी। इसे आजादी का अमृत महोत्सव बनाने के लिए शुरू किया गया था। यह अभियान सभी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी, सभी भारतीय देश के सम्मान में तिरंगे को सलाम करते हैं। कार्यक्रम के उपरांत सभी बच्चों व स्टाफ सदस्यों ने शपथ ली कि वे तिरंगे का सम्मान करेंगे और अपने अपने घरों पर तिरंगा लहराएंगे। 

16 अगस्त को तिरंगे को सम्मान पूर्वक उतार कर घर में सुरक्षित जगह रख दिया जाएगा। इस दौरान विद्यालय में प्राचार्य सतेन्द्र सोरौत,  कुलदीप सिंह, सिकंदर सिंह ,विजेंद्र सिंह ,ज्योति सोरौत, नंदकिशोर, वसीम अहमद, मनीष कुमार सुनीत कुमार, अरविंद अग्रवाल, मधु लता, दर्शन लता ,व रोटरी क्लब से हरियाणा प्रभारी विनय भाटिया, मनोज गुप्ता, सुनील मंगला, शाखा अध्यक्ष सुनील खंडूजा, विपिन चंदा, अश्वनी झांब, आर डब्ल्यू ए हुडा सेक्टर 55 से रोहतास पहलवान, तेजपाल लोहिया, पवन अरोड़ा, राजपाल यादव तथा विद्यालय प्रबंधन समिति से अध्यक्ष नीरू पाल, सदस्य सरदार गुरदीप सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह चानी, सरदार गुरमीत सिंह, ओमवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments